फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल के बकायेदारों की लाइन काटने गई टीम को घेरा, गाली-गलौज के साथ मारपीट

विज्ञापन
सरायतरीन में लाल मस्जिद के नजदीक लोगों द्वारा हाथापाई के दौरान बचाव करते एसडीओ महेंद्र सिंह। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। बिजली चोरी की चेकिंग करने पहुंची टीम को सरायतरीन में लाल मस्जिद के पास लोगों ने घेर लिया। टीम के साथ अभद्रता के साथ-साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में लाल मस्जिद के नजदीक बुधवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे विद्युत विभाग की टीम एसडीओ तृतीय महेंद्र सिंह और जेई योगेश कुमार के नेतृत्व में रूटीन चेकिंग करने लिए पहुंची थी। चेकिंग के दौरान लाल मस्जिद के नजदीक टीम को एक मकान में केबल अलग से जाता मिला। टीम ने जांच पड़ताल करते हुए उस केबल को उतरवा लिया। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और अभद्रता पर उतर आए। लोगों ने केबल उतार रहे संविदकर्मी लाइनमैन अनिल के साथ मारपीट की।
एसडीओ महेंद्र सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उग्र लोगों ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी। किसी तरह टीम वहां से निकली और सरायतरीन पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इसमें कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाए ताकि आगे टीम को कार्य करने में इस तरह का व्यवधान पैदा न हो। हयातनगर थाना प्रभारी राजेश सोलंकी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच पड़ताल कर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें