फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में गाली देने पर साथियों ने डंडे से पीटकर की थी तसलीम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। तसलीम के दोनों दोस्त ही उसके हत्यारे निकले। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशे के दौरान तसलीम उन्हें गाली दे रहा था। नहीं माना तो सिर व शरीर पर यूकेलिप्टस के डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बहजोई पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता में एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि 14 अगस्त को बनियाठेर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर काशी निवासी तसलीम का शव गुमथल जाने वाले मार्ग पर आम के बाग में पड़ा मिला था। युवक के परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट कराई थी। जांच में जुटी बनियाठेर पुलिस ने बुधवार की सुबह चंदौसी में जीरो प्वाइंट से नामजद आरोपी सिराज, आकिल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि तसलीम उनका साथी था और तीनों नशे के आदी हैं। 13 अगस्त की शाम वह दोनों तसलीम को घर से बुलाकर ले गए और गुमथल मार्ग पर रामनिवास के बाग के पास बैठकर नशा कर रहे थे। तसलीम अधिक नशे में हो गया था और वह गालियां देने लगा। मना करने पर वह भी नहीं माना। हमने पास में पड़े यूकेलिप्टस के डंडे से उसके सिर व शरीर पर कई वार किए। रात के समय परिजन ढूंढते हुए उधर आए तो हम दोनों वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर डंडा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कर्मपाल सिंह, एसआई सतीश कुमार, कांस्टेबल सतीश कुमार, विकास कुमार, प्रदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें