गांव गुमसानी में लगातार हुई मौतों के बाद कोरोना की जांच करने पहुंची टीम
मढ़न(संभल)। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव गुमसानी एक सप्ताह के भीतर हुईं आठ मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन गंभीर हो गया है।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। जांच अभि यान का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम भी पहुंचे। ग्रामीणों से भी जानकारी ली गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 70 लोगों की एंटीजन किट से जांच की। 30 नमूने आरटीपीसीआर की जांच के लिए लिए गए हैं। एंटीजन किट से की गई जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। दरअसल गांव में लगातार हुई मौतों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया था। ग्रामीण कोरोना संक्रमण के चलते मौते होना मान रहे थे। इसी क्रम में प्रशासन ने घर घर जाकर जांच कराई है। एसडीएम दीपेंद्र यादव ने बताया कि गांव में कई मौत होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। इसी क्रम में जांच की गई है।