फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका शाइस्ता को भी हिदायत देकर छोड़ देना चाहिए था : डाॅ. बर्क

Sat, 30 Sep 2023 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सपा सांसद डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा है कि जब मुजफ्फरनगर में हुई घटना में शिक्षिका को गिरफ्तार नहीं किया गया तो संभल में की शिक्षिका शाइस्ता को गिरफ्तार नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन


संभल की शिक्षिका को भी हिदायत देकर छोड़ना चाहिए था। सांसद ने कहा कि शिक्षक और शिक्षिका बच्चे के अभिभावक की तरह होते हैं। इसको हिंदू और मुस्लिम के नजरिए से देखना गलत है। शिक्षक ही बच्चे को तालीम देते हैं और दुनिया की हर अच्छी चीज के बारे में बताते हैं।

सांसद ने कहा है कि शिक्षकों के साथ इस तरह की घटनाएं होने से उनका मनोबल गिरेगा। मालूम हो असमोली के गांव दुगावर में मंगलवार को शिक्षिका शाइस्ता ने कक्षा पांच के छात्र को दूसरे समुदाय के बच्चे से दो थप्पड़ लगवाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह मामला देशभर में चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें