फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गायक ने अपनी तो जैसे तैसे...से बांधा समां

Sat, 30 Sep 2023 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बॉलीवुड के पार्श्व गायक व मिमिक्री आर्टिस्ट सुदेश भोसले ने मंच पर पहुंचे ही शराबी फिल्म के डायलॉग से शुरू की। बोले, क्या स्वागत नही करोगे शराबी फिल्म के डायलॉग से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने फिल्म लावारिस के गाने: अपनी तो जैसे तैसे, कोई ऐसा या वैसे कट जाएगी, आपका क्या होगा जनाबे अली से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मिमिक्री कर दर्शकों को खूब हंसाया।
विज्ञापन

मेला गणेश चौथ में नटराज मंच पर बॉलीवुड स्टोर सुदेश भोंसले नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम गणेश स्तुति एक दंताये धीमहि को गाकर की गई। इसके बाद मंच पर पहुंचे पार्श्व गायक सुदेश भोंसले ने अमिताभ बच्चन हिट फिल्मों के गाने सुनाए। उन्होंने सारा जमाना हसीनों का दीवाना, मेरे महबूब कयामत होगी आज रूसबा तेरी गलियों में मुहब्बत होगी, हम फिल्म का गाना- जुम्मा चुम्मा दे दे चुम्मा गाया। अमिताभ बच्चन की चिर-परिचित आवाज में गाना सुनकर दर्शक झूम उठे। उनकी खूब सराहना की गई। इसके अलावा गोविंदा के अंदाज में ओ लाल दुपट्टे वाली अपना नाम तो बता, फिल्म का दूसरा गाना, एक-दूसरे से करते है प्यार हम एक-दूसरे के लिए बेकरार हम आदि फिल्मी गानों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन एंकर एवं कॉमेडियन अरशद खान ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विनय मिश्र, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजपाल सिंह, मेला परिषद से मुख्य सचिव हरिगोपाल वार्ष्णेय, ललित किशोर गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रविंद्र कुमार रूपी, मनोज गुप्ता मीनू, डॉ. राजीव गुप्ता, विनय सराफ, लोकेंद्र शर्मा, प्रजीत कुमार लालू, मेजर शशिकांत गुप्ता, सतेन्द्र मामा, मुकेश ब्रेड, प्रभात कृष्णा, अरविंद गुप्ता, प्रफुल्ल कुमार, राहुल चौधरी, संजय गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आशुतोष वार्ष्णेय, धर्मेश वार्ष्णेय जॉनी, शुभम अग्रवाल, हाजी फईमुद्दीन, आकाश शर्मा, प्रमोद गुरु, आदित्य चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें