फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हर माह तीसरे मंगलवार को होगी शिक्षक संकुल की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। परिषदीय स्कूलों में शिक्षक संकुल की मासिक बैठकें अब हर महीने के तीसरे मंगलवार को आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों का उद्देश्य बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार, पाठ्यक्रम पूरा कराना और उनकी उपस्थिति बढ़ाना है। शासन ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी के निर्देशानुसार, ये बैठकें विद्यालय समयावधि में होंगी। यदि तीसरे मंगलवार को अवकाश होता है, तो बैठक अगले कार्यदिवस में आयोजित की जाएगी। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक बैठक दोपहर 12 से दो बजे तक चलेगी।
एक अक्तूबर से 31 मार्च तक इसका समय दोपहर एक से तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। बैठकों में बच्चों के सीखने के स्तर की आंकड़ों के आधार पर समीक्षा की जाएगी। इसके आधार पर सुधार के लक्ष्य तय होंगे। शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार पाठ्यक्रम पूरा कराने की स्थिति भी जांची जाएगी।
विज्ञापन

इन बैठकों में कैच-अप शिक्षण की जरूरत वाले बच्चों का लक्ष्य निर्धारित होगा। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष रणनीति बनाने, गृहकार्य और अभ्यास कार्य पर ध्यान देने की योजना बनेगी। अभिभावकों से संपर्क करने पर भी जोर दिया जाएगा। डायट प्राचार्य, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक, बीएसए, बीईओ सहित अन्य अधिकारी भी हर माह कम से कम एक बैठक में शामिल होंगे। खंड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल ने बताया कि इन बैठकों से निपुण लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें