फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एक दिन पुराना खाद्य पदार्थ मिलने पर द ताज होटल का संचालन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की छापेमारी में द ताज होटल में एक दिन पुराना खाद्य पदार्थ मिला। वहीं, दूसरी खामियों को लेकर भी विभाग की ओर से अग्रिम आदेश तक होटल का संचालन बंद कराया गया है।सहायक आयुक्त, खाद्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मैसर्स द ताज होटल पर विभागीय अधिकारियों की छापेमारी में सामने आया कि होटल में एक दिन पुरानी रोटियां व खाद्य पदार्थ रखा हुआ था। इसके अलावा खाद्य पदार्थ रखे जाने वाले स्थान पर भी साफ-सफाई नहीं थी। इससे खाद्य लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन सामने आया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वहीं, मिलावट के अंदेशे में खाद्य पदार्थ व आटा के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इसके अलावा अग्रिम आदेश तक होटल का संचालन बंद कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें