फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भगवान हरि-हर मिलन की झांकी रही आर्कषण का केंद्र

Wed, 01 Oct 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल में मां भगवती की शोभायात्रा में शामिल झांकी।
विज्ञापन
संभल। मंगलवार को श्री नवदुर्गा महोत्सव समिति की ओर से निकाली गई मां भगवती की 50वीं शोभायात्रा में भगवान हरिहर की झांकी सजाई गई जो आर्कषण का केंद्र बनी रही। इसके अलावा अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा पड़े हुए लव कुश और भारतीय सेना के अदम्य साहस ऑपरेशन सिंदूर की झांकी भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

संभल के आर्य समाज रोड स्थित निर्धारित स्थान से शाम 7.30 बजे शोभायात्रा शुरू हुई। यहां एएसपी कुलदीप सिंह, एसडीएम विकास चंद्र और सीओ आलोक भाटी के साथ समिति के अध्यक्ष राजेश सिंघल, महामंत्री विवेक गोयल, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, नीरज रस्तोगी, कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार, संरक्षक अनुज गर्ग, आशुतोष रस्तोगी व प्रवीण रस्तोगी ने विधिवत ढंग से मां मा दुर्गा के भव्य सिंहासन पर मां दुर्गा की प्रतिमा का पूजन किया। मंत्रो उच्चारण और विधि विधान से पूजन के बाद संरक्षक उमेश गर्ग, विवेकशील अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, चंद्रपरकाश भारद्वाज, विपिन अग्रवाल, अमित वार्ष्णेय और रोहित गुप्ता के द्वारा मां दुर्गा के मुख्य सिंहासन पर ज्योत प्रज्वलित की गई और जिसके बाद मुख्य सिंहासन पर मां दुर्गा की आरती की गई। शोभायात्रा प्रबंधक अतुल अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, मयंक गुप्ता, प्रभात रस्तोगी, आशुतोष कथुरिया, गोपाल शर्मा ने शोभायात्रा को विधिवत ढंग से शुरू कराया। छात्रा ओशिका ने फीता काटकर शोभायात्रा आगे बढ़ाई, जो अपने परांपरागत मार्गों से होकर गुजरी। लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान अनुज रस्तोगी, नवनीत कुमार, अभिनीत माथुर, अमित अग्रवाल, गौरव कुमार, प्रतीक गुप्ता, मोहित रस्तोगी और आशुतोष गुप्ता के अलावा अभिनव माथुर ने अखाड़े की व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम के दौरान अर्पित सक्सेना, प्रतीक गुप्ता, हितेश मिश्रा, अंकित अग्रवाल आदि रहे।
000000
फूलों से तैयार सेल्फी प्वाइंटों पर ली सेल्फी
संभल। शोभायात्रा मार्ग पर फूलों से तैयार सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए। जहां फूलों से निर्मित माता अन्नपूर्णा का दरबार, फूलों से तैयार मां दुर्गा की झांकी और वैष्णो देवी भवन के मार्ग पर फूलों से होने वाली सजावट की तर्ज पर भी संभल में रथ यात्रा मार्ग पर सजावट की गई। यहां श्रद्धालुओं ने सेल्फी ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें