फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धूप निकली पर गलन के चलते ठिठुरते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा तो गलन के कारण भी जनजीवन ठिठुरता नजर आया। धूप निकली मगर खास राहत नहीं मिल पाई। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह के वक्त कोहरा रहने की वजह से मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वहीं गलन और शीतलहर ने भी लोगों को परेशान किया। लोगों ने कामकाज वाले स्थानों का रुख किया तो ठिठुर गए। जगह-जगह अलाव तापकर राहत पाने का प्रयास किया। धूप निकल आई मगर उम्मीद के मुताबिक राहत नहीं मिल सकी। दोपहर में भी गलन के चलते लोग परेशान दिखाई दिए। शाम होने पर फिर से सर्दी का सितम बढ़ने लगा। लोग जरूरी काम निपटाकर घरों में कैद होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें