ओबरी। उत्तराखंड के रामनगर जिले में स्टोन क्रशर में बजरफुट लादकर खड़े ट्रक के केबिन में दम घुटने से संभल जिले के गांव चंदवार की मढ़ैया निवासी इरफान (30) और इकरार (35) की मौत हो गई। रविवार को यह घटना हुई लेकिन सोमवार को पूरे दिन चालकों के घरों में चूल्हे नहीं जले। असमोली थाना क्षेत्र के चंदवार की मढैय्या निवासी इकरार और इरफान ट्रक ड्राइवर थे। शनिवार की दोपहर दोनों ट्रक लेकर उत्तराखंड के रामनगर गए थे। सर्दी से बचने के लिए दोनों ने पेट्रो मैक्स जलाया और कमरे को ट्रक के केबिन को बंद करके सो गए। दम घुटने से मौत हो गई थी। संवाद