फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की अचानक बढ़ी संपत्ति की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अपराध कर अर्जित किए गए धन और संपत्ति की जांच होगी। इसके लिए एसपी ने स्पेशल टीम गठिन करने की बात कही है। यह टीम उन तमाम लोगों की संपत्तियों का ब्योरा खंगालेगी। जो आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनकी संपत्ति अचानक बढ़ गई है। क्योंकि पुलिस को इनपुट मिला है कि ऐसे तमाम अपराधी संभल के हैं जो दूसरे जिले व प्रदेश में अपराध करते हैं। इसके बाद संभल आकर रहने लगते हैं।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि दूसरे प्रदेश व जिलों से इनपुट मिला है कि संभल के आपराधिक प्रवृत्ति के लोग घटनाएं करते हैं और संभल चले जाते हैं। वहां कुछ समय रहते हैं और उसके बाद फिर घटनाएं करने पहुंचते हैं। इस इनपुट को गंभीरता से लेते हुए ऐसे अपराधियों की छानबीन कराई जाएगी। संपत्ति को भी खंगाला जाएगा। यदि अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित किए जाने की पुष्टि होगी तो गैंगस्टर की कार्रवाई अमल में लाकर संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई होगी। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी है।
00000000000000
शारिक साटा ने वाहन चोरी में अर्जित की संपत्ति, हो चुकी है कुर्की
संभल बवाल में साजिशकर्ताओं में शामिल शारिक साटा की संपत्ति को भी पुलिस ने वाहन चोरी कर अर्जित करना माना था। इसके बाद हिंदूपुरा खेड़ में स्थित एक प्लॉट को जब्त कर लिया गया है। अन्य संपत्तियों की भी पुलिस अभी भी छानबीन कर रही है। इसी तरह अन्य अपराधियों की भी संपत्ति जब्त की गई है। अब विशेष अभियान के चलाकर पुलिस कार्रवाई करेगी। जिससे अपराधियों की कमर तोड़ी जा सके।
विज्ञापन

00000000000000

इनपुट के आधार पर ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की जांच की जानी है। उनके द्वारा अर्जित संपत्ति का भी ब्योरा खंगाला जाएगा कि किस तरह से संपत्ति अर्जित की गई है। इसका माध्यम क्या है। यदि अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित मिलती है तो जब्त की कार्रवाई होगी
विज्ञापन

कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें