संभल। मोहल्ला हल्लू सराय में स्थित यमतीर्थ पर वंदन योजना के तहत कार्य हुआ है। अब इस तीर्थ के मंदिर में यम देवता की मूर्ति लगाने की तैयारी चल रही है। मूर्ति राजस्थान से मंगाई गई है। ईओ का कहना है कि सप्ताहभर में मूर्ति लगाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। जिसके बाद अन्य कार्य पूर्ण कराएंगे।
68 तीर्थ और 19 कूपों की नगरी संभल में तीर्थों और कूपों के सौंदर्यीकरण को लेकर काम चल रहा है। कुछ तीर्थों, कूपों पर काम जारी है तो कुछ पर शुरू होने वाला है। मोहल्ला हल्लू सराय में स्थित यमतीर्थ पर वंदन योजना के तहत कार्य कराया गया। इसमें 1.18 करोड़ रुपये का बजट खर्च हो रहा है। यमतीर्थ पर चारों तरफ बाउंड्री बन चुकी है। बीच में कुंड का निर्माण हुआ है।
अंदर चारों तरफ परिक्रमा मार्ग बन गया है। दो गेट भी बनाए गए हैं। मंदिर का कार्य करीब एक महीने से रुका हुआ है क्योंकि मूर्ति दूसरे प्रदेश से मंगाई गई है। इसके अलावा मंदिर के ऊपरी हिस्से की बनावट के लिए भी सामान आना है। अब मंदिर पर कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है।
ईओ नगर पालिका डॉ.मणिभूषण तिवारी ने बताया कि मंदिर में लगवाने के लिए यम देवता की मूर्ति राजस्थान से मंगाई जा रही है। मूर्ति जल्द ही आने वाली है। सप्ताहभर में मूर्ति लगाने का काम शुरू कराया दिया जाएगा। जिसके बाद यमतीर्थ पर निर्माण कार्य पूर्ण होगा।