फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सर्दी का सितम और जलभराव से निकलना मजबूरी

विज्ञापन
गुन्नौर के गांव गोठना में जलभराव के बीच होकर निकलते लोग - संवाद
विज्ञापन
गुन्नौर। गांव गोठना के मुख्य रास्ते पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। गांव में नाला निर्माण न होने से नालियों का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर भर रहा है। भीषण सर्दी के बीच लोगों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को थाना समाधान दिवस पहुंचे और शिकायती पत्र सौंपकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
गुन्नौर विकासखंड के गांव गोठना के ग्रामीण जलभराव की समस्या से परेशान होकर शनिवार को थाना समाधान दिवस में पहुंचे और और शिकायत पत्र सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य आबादी के रास्ते पर नाला निर्माण न होने के कारण नालियों का गंदा पानी जमा रहता है, जिससे लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन

इसी रास्ते से छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं, जो गंदे पानी में फिसलकर गिर जाते हैं। इससे बच्चों के कपड़े खराब होने के साथ-साथ चोट लगने का भी खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।
शिकायत करने वाले ग्रामीणों में पुष्पेंद्र, राजेश, नरेंद्र, हिमांशु, राजेंद्र, गोवर्धन, राजकुमार, दिनेश, ओमपाल, विद्याराम, चरन सिंह, सोमवीर, भूपेंद्र, महेंद्र, जयशंकर, थान सिंह, कल्लू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें