गांव धुरैटा के पीएम श्री विद्यालय के परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरण नहीं होन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव धुरैटा में पीएम श्री विद्यालय के परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार को महिलाओं ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि तीन माह से आंगनबाड़ी के द्वारा राशन का वितरण नहीं किया। प्रदर्शन करके इस मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।
गांव धुरैटा की निवासी अंजुम ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार की सुबह 11:30 बजे आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार का वितरण किया जा रहा था। तमाम लाभार्थी अपने बच्चों का पोषाहार लेने पहुंचे तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र में ताला लगाकर मौके से चली गई।
इस पर लाभार्थी बिना पोषाहार लिए ही निराश होकर अपने घर लौट गए। आरोप लगाया क बीते तीन महीने से पोषाहार का वितरण नहीं किया जा रहा है। इस दौरान चांदनी, तबस्सुम, अंजुम, शीला देवी, कविता, बबली देवी, रानी, सीमा, रुखसत, मीना देवी, रजनी देवी, गुलशमा, नसीमा, सुदीकन आदि रहीं।
-
पोषाहार वितरण नहीं किए जाने की जानकारी नहीं है। सोमवार को मौके पर सुपरवाइजर को भेजकर पोषाहार का वितरण प्रत्येक लाभार्थी को कराया जाएगा।
महेश कुमार, डीपीओ, संभल।