फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किसानों की समस्याओं का समाधान न करने वाले सचिव को हटाया

Wed, 01 Oct 2025 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। पवांसा ब्लॉक परिसर में स्थित सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी अधिकारी कार्यालय पर 27 घंटे से चल रहा राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को खत्म हो गया। सहकारी समिति कासमपुर के सचिव लाल सिंह को हटाया गया। जिसके बाद किसानों ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने बताया कि कासमपुर सहकारी समिति के कार्य क्षेत्र के गांवों के किसानों को बिना सुविधा शुल्क केसीसी नहीं दिया जा रहा। खाद के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। कई बार यह समस्याएं उठाईं और एआर कोऑपरेटिव कार्यालय पर धरना दिया गया लेकिन समाधान न हुआ। इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया था।
मंगलवार को विभाग के अधिकारियों से बातचीत के बाद सहमति बनी। इसमें कासमपुर सहकारी समिति के सचिव लाल सिंह को हटाकर असमोली के संजय सिंह को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है, जबकि लाल सिंह को सिरसी सादक सहकारी समिति भेजा गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नए सचिव से समस्याओं के समाधान की उम्मीद है। साथ ही समाधान न होने पर फिर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान चरन सिंह, मंगल सेन, राजेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, रविंद्र सिंह, शमशेर सिंह, नूर हसन, ऋषि पाल सिंह, रतन सिंह, नेम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

00000
इनसेट
कार्रवाई की और फिर सेवानिवृत्त हो गए एआर कोऑपरेटिव
सख्त कार्रवाई के लिए जाने वाले एआर कोऑपरेटिव सेवानिवृत्त के चंद घंटे पहले सचिव का तबादला कर गए। सचिव पर किसानों की समस्याओं का समाधान न करने का आरोप था। यह आरोप लगाकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन धरना दे रहे थे। मामला कासमपुर सहकारी समिति से जुड़ा है। यहां के सचिव लाल सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाकर सिरसी सादक भेजा गया है। इस कार्रवाई को पूरा करने के बाद एआर कोऑपरेटिव वीरेंद्र प्रकाश उपाध्याय शाम पांच बजे सेवानिवृत्त हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें