फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नाधौस में हुए हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति की भी मौत

Wed, 12 Mar 2025 12:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



बहजोई।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार थाना चंदौसी के गांव बुधनगर खंडुवा निवासी रामनाथ (55) की मौत के बाद उनके साथी हरद्वारी (50) की भी जान चली गई। हादसा शुक्रवार को रात करीब दस बजे गांव नाधौस के निकट हुआ।
विज्ञापन


हरद्वारी के बेटे राज बहादुर के मुताबिक उसके पिता गांव के ही रामनाथ के साथ बाइक पर सवार होकर आठ मार्च को रिश्तेदारी में गमी में थाना रजपुरा के गांव चाऊपुर गए हुए थे। रात को करीब दस बजे वापस लौटते समय बहजोई-रजपुरा मार्ग पर गांव नाधौस के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे रामनाथ ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था। उसके पिता हरद्वारी को चंदौसी व बाद में मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार को ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर सोमवार को पिता को अलीगढ़ ले जा रहे थे। चंदौसी पहुंचने पर दोपहर दो बजे पिता ने दम तोड़ दिया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा के मुताबिक मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। हादसे की जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें