फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसी में मकान की छत गिरी, मलबे में दबने से तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सिरसी में सोमवार की सुबह करीब चार बजे बारिश में कच्चे की मकान की छत गिर गई। मलबे में दबने से तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि परिवार के लोग स्लैब के नीचे सो रहे थे। जबकि मलबा अलग गिरा। लेकिन परिवार के तीन सदस्य फिर भी चपेट में आए और घायल हो गए। मलबे में दबकर कमरे में रखा सामान खराब हो गया है। इससे पीड़ित को करीब 2.50 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हो गई।
विज्ञापन

सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी निवासी मोहम्मद इरफान परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इरफान के कमरे की छत कच्ची थी। सोमवार की सुबह चार बजे के करीब बारिश में छत अचानक गिर गई। कमरे में सो रही पत्नी आसिफा, बेटी शिफा और छोटा बेटा अली के ऊपर मलबे का कुछ हिस्सा गिर गया। जिससे वह घायल हो गए। मोहम्मद इरफान के मुताबिक घर में रखा राशन, लिहाफ-गद्दे और कपड़े खराब हो गए। इससे करीब 2.50 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें