फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरियो सराय में घर की छत गिरी, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरियो सराय में शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे करीब कच्चे मकान की छत गिर गई। इसमें एक युवक दब गया। जिसको बमुश्किल बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन

मकान स्वामी मुरसलीन ने बताया कि उनका मकान कच्चा है। एक कमरे में वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे। दूसरे कमरे में छोटा भाई तसलीम सो रहा था। सुबह के समय अचानक छत भरभरा कर गिर गई। छत के मलबे के नीचे तसलीम के दबने की जानकारी हुई तो शोर मचाया। आसपास के लोग आ गए और करीब 20 मिनट के बाद तसलीम को बाहर निकाला गया। पीड़ित ने बताया कि उनके भाई को काफी चोट आई है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें