फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्मशान का रास्ता जर्जर, कीचड़ के बीच से अर्थी लेकर गुजरे लोग

विज्ञापन
बहजोई के गांव परतापुर में कीचड़ से अर्थी लेकर निकलते लोग। संवाद
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)।
विज्ञापन

बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव परतापुर में मुख्य मार्ग पर कीचड़ जमा है। यह मार्ग श्माशान के लिए भी जाता है। बुधवार सुबह 7:30 बजे बीमारी से ग्रामीण की मौत हो गई। इस पर कीचड़ के बीच से ही ग्रामीण को अर्थी लेकर निकलना पड़ा, जिससे ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने बीडीओ को पत्र सौंपकर समस्या के समाधान कराने की मांग की है। समाधान नहीं होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
गांव परतापुर निवासी किशनपाल सिंह राणा ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर 80 मीटर तक कीचड़ और गंदगी फैली है, जिसकी शिकायत डीएम, सीडीओ, बीडीओ और ग्राम पंचायत सचिव से कई बार हुई। इसके बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को गांव के ही वीरेंद्र सिंह (52) की बीमारी के चलते सुबह 7:30 बजे मौत हो गई। अंतिम संस्कार को जाते समय गांव के मुख्य मार्ग पर फैली कीचड़ और गंदगी से ही ग्रामीण अर्थी को ले जाने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

ऐसे में ग्रामीणों को डर भी सता रहा था कि कहीं कीचड़ और गंदगी से निकलते समय अर्थी गिर न जाए। ग्रामीण बमुश्किल अर्थी लेकर निकल पाए। जल्दी ही ग्रामीणों से पंचायत कर बीडीओ के कार्यालय के परिसर में ही धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान धर्मवीर, सत्य प्रकाश राणा, नन्नू सिंह, जसवंत राणा, राजभान राणा, मुकेश राणा, मनीष राणा, बच्चू सिंह, विजयपाल सुम्मरी सिंह, प्रमोद कुमार, दीप कुमार, होरीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


- गांव परतापुर में स्थित गांव के मुख्य मार्ग पर फैली कीचड़ और गंदगी से अर्थी निकालने की जानकारी है। इस मामले में ग्रामीणों ने शिकायती पत्र भी दिया। ग्राम पंचायत सचिव को नाली और सीसी टाइल्स निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। - अखिलेश कुमार, बीडीओ, बहजोई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें