फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शिव मंदिर का रास्ता बदहाल, लोग में रोष

Fri, 12 Jul 2024 04:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मौलागढ़ शिव मंदिर में बड़ी तादाद में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। मुख्य मार्ग पर जलभराव होने की वजह से श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर निकला पड़ता है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि 22 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है।
विज्ञापन

बनियाखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मौलागढ़ के मुख्य मार्ग पर काफी समय से जलभराव की समस्या है। दो फीट तक सड़क पर पानी भरा है। जबकि लाखाें रुपये की लागत से पानी के निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया गया है। बिना बारिश के ही सड़क पर हर समय जलभराव रहता है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क और खाली प्लाटों में भर रहा है। सबसे बड़ी बात मुख्य मार्ग पर प्राचीन शिव मंदिर है। इसके अलावा देवी मंदिर भी है। शिवरात्रि और सावन मास में बड़ी तादाद में श्रद्धालु जलाभिषेक लिए आते हैं। नवरात्रि में देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं का रैला रहता है। इसके बाद भी जिम्मेदार इधर ध्यान नहीं दे रहे हैं। श्रद्धालु गंदे पानी में होकर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। जिससे लोगों में रोष है।


बोले लोग
दस साल हो चुके है, मुख्य मार्ग पर बिना बारिश के जलभराव रहता है। कई बार जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से शिकायत की है। लेकिन आज तक समस्या को लेकर स्थाई समाधान नहीं मिला। -विकास ठाकुर
विज्ञापन


बड़ी संख्या में महाशिवरात्रि और श्रावण मास की शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु आते हैं। मजबूरी में उन्हें गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए। -संजय कुमार
विज्ञापन


वर्जन
जलभराव की क्या वजह है, इसकी जानकारी की जाएगी। उसी के हिसाब से स्थाई समाधान किया जाएगा।कमलकांत, बीडीओ बनियाखेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें