फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 10वीं में 86 तो 12वीं में 75.44 प्रतिशत रहा परिणाम

Tue, 14 May 2024 04:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। संभल में सीबीएसई 10वीं कक्षा का 86 प्रतिशत और 12वीं का रिजल्ट 75.44 प्रतिशत रहा है। विद्यालयों के स्टाफ और परिजनों ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

सीबीएसई ने सोमवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में 86 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 10वीं में कुल 2607 बच्चे पंजीकृत हुए थे, जिसमें 2592 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें से 2250 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। जबकि 12वीं में 75.44 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षा में 2238 विद्यार्थी पंजीकृत थे, लेकिन परीक्षा 2211 विद्यार्थियों ने दी। इसमें 1668 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। सभी विद्यालयों में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है। परिजनों में भी खुशी का माहौल है। रिश्तेदार और परिचित भी मेधावियों को सफलता के लिए बधाई दे रहे हैं। चंदौसी के न्यू सत्यम अकेडमी से इंटर में यशिका अग्रवाल ने 98.6 प्रतिशत अंक के साथ रीजन में.... और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है।



2023 के मुकाबले घट गया सफलता का प्रतिशत
वर्ष 2023 में 10वीं के 2400 विद्यार्थियाें ने परीक्षा दी थी। जिसमें 2166 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। 89.27 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली थी। इसी तरह 12वीं के 2041 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 1603 ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। 78.54 प्रतिशत जिले का परीक्षा परिणाम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें