फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मकान के नीचे खोदकर तलाश रहे बावड़ी का बाकी हिस्सा

विज्ञापन
चंदौसी में मकान खोद कर बावड़ी का हिस्सा तलाशते मजदूर। - फोटो : चंदौसी में मकान खोद कर बावड़ी का हिस्सा तलाशते मजदूर।
विज्ञापन
चंदौसी। बावड़ी की तह तक जाने के लिए अब प्रवेश द्वार की तलाश की जा रही है। सोमवार को बावड़ी की जद में आए मकान का तोड़ने के साथ ही मकान के नीचे बावड़ी के प्रवेश द्वार की तलाश में खोदाई का कार्य किया गया। जबकि बावड़ी के खुले हिस्से तिरपाल से ढके रहे। बावड़ी के अंदर खोदाई बंद रही।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मणगंज में 21 दिसंबर को खाली प्लॉट में मिली बावड़ी के अंदर खोदाई का काम सोमवार को भी बंद रहा। बावड़ी के खुले हिस्से तिरपाल से ढके रहे। साथ ही प्लाॅट के ऊपर भी शेड लगाने क लिए तिरपाल लगा रहा। जिससे बारिश होने पर पानी बावड़ी में न भर सके। उधर बावड़ी की जद में आए मकान को तोड़ने का कार्य चलता रहा।
वहीं पालिका के श्रमिक मकान के नीचे बावड़ी के प्रवेश द्वार की तलाश में खोदाई करते दिखे। जिससे पता चल सके कि बावड़ी का प्रवेश द्वार कहां पर है और मकान कहां तक तोड़ा जाना है। पांच बजे के बाद कार्य बंद हो गया। इस दौरान भीड़ बावड़ी स्थल पर न पहुंच सके। सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें