फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मजदूरों के मकान की कच्ची छत गिरी, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली विकास खंड क्षेत्र में चार दिन से हो रही भारी बारिश के बाद नमी होने से अलग-अलग तीन मजदूरों के मकान की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। मकान के मलबे में दबकर एक मजदूर को घायल हुआ है।
विज्ञापन

गांव सैदपुर जयराम निवासी वीरपाल सिंह के मकान की कच्ची छत थी। जिसमें बीते चार दिन से हो रही बारिश के चलते नमी आ गई। सोमवार की रात साढ़े बारह बजे के करीब मजदूर के मकान की छत गिरी तो खलबली मच गई। मलबे में दबने से मजदूर मामूली रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने देखा तो मलबे को हटाया और सामान को सुरक्षित निकालने में मदद की।
वहीं दूसरी ओर गांव खासपुर में बब्लू सिंह के मकान की भी कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन घर में रखा खाने पीने का सामान मलबे में दब गया। गांव बेला निवासी शीला शुक्ला का मकान कच्चा भी सोमवार की रात भरभरा कर गिर गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें