फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: अमिताभ बच्चन को 19 साल से विनीत भेज रहे जन्मदिन पर बधाई संदेश, महानायक का भी आता है जवाब

Tue, 11 Oct 2022 10:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल के चंदौसी में साल 2004 से अमिताभ बच्चन का एक प्रशंसक उन्हें जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजता चला आ रहा है। इसके जवाब में अमिताभ बच्चन का धन्यवाद पत्र प्रशंसक के पास पहुंचता है। मगर पिछले तीन साल से कोरोना को लेकर धन्यवाद पत्र प्रशंसक को प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन के फैन ने मनाया जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के चंदौसी में साल 2004 से अमिताभ बच्चन का एक प्रशंसक उन्हें जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजता चला आ रहा है। इसके जवाब में अमिताभ बच्चन का धन्यवाद पत्र प्रशंसक के पास पहुंचता है। मगर पिछले तीन साल से कोरोना को लेकर धन्यवाद पत्र प्रशंसक को प्राप्त नहीं हुआ है। उधर, मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर अमिताभ बच्चन के बड़े प्रशंसक राजीव गुप्ता और छोटा बच्चन ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए दिल्ली रोड पर एक बड़ा पोस्टर लगाकर केक काटा।

विज्ञापन


चंदौसी शहर के हनुमानगढ़ी निवासी विनीत कुमार रेडीमेड कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करते हैं। वह अभिनेता अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े प्रशंसक है। अमिताभ बच्चन का जन्मदिन 11 अक्टूबर को होता है। वह 2004 से अपने पसंदीदा एक्टर के जन्मदिन से पहले उन्हें ग्रीटिंग के माध्यम से बधाई संदेश भेजते चले आ रहे हैं। बधाई संदेश के जवाब में अमिताभ की ओर से धन्यवाद पत्र प्राप्त होता है। मगर पिछले तीन साल से उन्हें धन्यवाद पत्र प्राप्त नहीं हो रहा है।

इस बार भी विनीत ने अमिताभ बच्चन के जन्मदिन से पहले बधाई संदेश भेजा है। उधर, मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर अमिताभ बच्चन के बड़े प्रशंसक राजीव गुप्ता और छोटा बच्चन ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए दिल्ली रोड पर एक बड़ा पोस्टर लगाकर केक काटा। इस दौरान अमिताभ बच्चन के अन्य प्रशंसकों ने भी एकत्र होकर केक काटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें