फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: धरनारत शिक्षकों ने लखनऊ में वार्ता से किया इन्कार

विज्ञापन
संभल के चंदौसी में राज्यमंत्री के कार्यालय के हाल में धरने पर बैठे अशासकीय विद्यालयों के ​शिक्ष
विज्ञापन
चंदौसी। ऑफलाइन स्थानांतरण की मांग को लेकर राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास के बाहर धरना दे रहे प्रदेश भर के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री से वार्ता से साफ इन्कार कर दिया। सोमवार को इस आशय का पत्र लेकर डीआईओएस सर्वेश कुमार शिक्षा निदेशक माध्यमिक का पत्र लेकर आंदोलित शिक्षकों से मुलाकात की थी। डीआईओएस शिक्षकों को पत्र का हवाला देते हुए कहा कि वार्ता के लिए पांच शिक्षकों को राज्यमंत्री ने लखनऊ के नवीन नगर स्थित अपने कार्यालय पर मंगलवार की सुबह 11 बजे बुलाया है। वहीं शिक्षक मांग पूरी होने पर ही धरना जारी रखने की बात कहते हुए डटे रहे।
विज्ञापन

ऑफलाइन स्थानांतरण नहीं होने पर प्रदेश के अधिकांश जनपदों से आए अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं बृहस्पतिवार से माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास के सामने उनके कार्यालय के हाल में धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को शिक्षकों ने कहा कि जब तक ऑफलाइन स्थानांतरण की सूची जारी नहीं हो जाती। वह धरने से नहीं हटेंगे।
इस दौरान शुभेंदु शरण त्रिपाठी अलीगढ, भगवती प्रसाद त्यागी आगरा, राकेश कुमार त्रिपाठी अयोध्या, मनु यादव जौनपुर, सुमनलता बरेली, प्रज्ञा बरेली, नीलम बरेनी, संदीप कुमार श्रोत्रिय बुलंदशहर, सुनील कुमार तोमर मेरठ, राकेश तिवारी झांसी, सौम्या त्रिपाठी गाजियाबाद, प्रियांक यादव मेरठ, उषा एटा, नेहा सक्सैना गाजियाबाद समेत काफी संख्या में अन्य जिलों के शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें