फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व अधिकारियों की कार्यशैली से जो दिक्कतें हुईं, उनकी न हो पुनरावृत्ति : प्रदीप गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ अधिवक्ताओं ने नवागत एसडीएम विकास चंद्र और नायब तहसीलदार बबलू कुमार से परिचय वार्ता की। बार अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ताओं की अपेक्षा यही रहेगी कि, जो पूर्व के पीठासीन अधिकारियों की कार्यशैली से जो दिक्कतें हुईं, उनकी पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन

कहा कि न्यायिक प्रक्रिया का पालन करते हुए पत्रावलियों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। अधिवक्ताओं का स्वाभिमान और सम्मान बरकरार रहना चाहिए। अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों पर नियंत्रण रखकर वाद कारियों के हित में कार्य हों, ऐसी व्यवस्था बननी चाहिए। इस पर एसडीएम विकास चंद्र ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि आपसी सामंजस्य और न्यायिक प्रक्रिया का पालन करते हुए वादों का निस्तारण होगा।

इस दौरान देवेंद्र पाल, विजय गुप्ता, शरद भारद्वाज, वसी हसन, गुरुदत्त गुप्ता, अतुल रस्तोगी, विनेश गोयल, महेंद्र सिंह, प्रमेंद्र सिंह, रवि चौधरी, प्रदीप सिंह, अनीस अहमद, मनीष आर्य, नीरज गुप्ता आदि रहे। संचालन अमित उठवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें