संभल। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद के पदाधिकारियों ने परिवहन मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विकास चंद्र को सौंपा। इसमें संभल में रोडवेज बस स्टैंड बनवाए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि संभल ऐतिहासिक नगरी है। बावजूद इसके रोडवेज बस स्टैंड नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष केके मिश्र ने बताया कि अंग्रेजों के जमाने का पुराना और जर्जर किराये के भवन में रोडवेज बस स्टैंड चल रहा है। जबकि अब संभल को पर्यटन के तौर पर विकसित करने की तैयारी है तो रोडवेज बस स्टैंड न होने से समस्याएं आएंगी। सरकार को जल्द ही संभल में रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना करानी चाहिए। इसके अलावा संभल में चलने वाले उद्योगों को रफ्तार मिलेगी। क्योंकि यहां का मेंथा, हैंडीक्राफ्ट और आलू अब दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। चावल भी विदेशों तक पहुंच रहा है।
ज्ञापन देने वालों में डीपी शर्मा, मोहम्मद अली, बृजेश यादव, ज्ञानप्रकाश यादव, राकेश वार्ष्णेय, अमित गौतम, होराम सिंह, वीरेंद्र कौशिक, नरेश बहादुर, योगेश मिश्रा, हाशिम आदि रहे। संवाद