फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खाद की किल्लत, छुट्टा पशुओं, राशन वितरण में गड़बड़ी की समस्या का हो समाधान

Fri, 10 Nov 2023 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भाकियू टिकैत ने खाद की किल्लत, छुट्टा पशुओं, राशन वितरण में गड़बड़ी की समस्या के समाधान के लिए ब्लॉक बनियाखेड़ा में एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा। छुट्टा पशु, राशन में गड़बड़ी, एनपीके की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन नौ दिसंबर से आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न चरम सीमा पर है। अधिकारी किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। किसान आंदोलन के लिए मजबूर है। आवारा पशुओं ने किसान का जीना दुश्वार कर दिया गया हैं। आर्थिक हानि के साथ-साथ आवारा पशु जनहानि भी कर रहे हैं। गोशालाओं में मानक के अनुसार गोवंश को संरक्षित नहीं किया जा रहा। जिस गांव में गोशाला बनी हैं, वहां भी पशु खेतों में नुकसान पहुंचा रहे हैं। राशन वितरण में भारी धांधली की जा रही है।
मुरादाबाद की ट्रांसपोर्ट कंपनी का ब्लॉक बनियाखेड़ा सहित जनपद के राशन को गोदाम से उठा कर डीलर की दुकान तक पहुंचाने का ठेका हैं। पर कम्पनी किसी भी राशन की दुकान तक राशन नहीं पहुंचाती है। अधिकारियों की मिलीभगत से भारी घोटाला किया जा हैं। राशन कम दिया जा रहा है। जनपद एनपीके, डीएपी खाद की भारी किल्लत हैं। पिछले 15 दिन से सहकारी समितियों पर खाद नहीं हैं। पूरे ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था चौपट हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आठ दिसंबर तक समाधान नहीं हुआ, तो भाकियू नौ दिसंबर तक आंदोलन को बाध्य होगी। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष विपिन यादव, मंडल संगठन मंत्री जबर सिंह यादव, जिला विधिक सलाहकार राजेश मौर्य, प्रवक्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश देशराज सिंह, महावीर सिंह यादव, सोनू शंखधार, ऋषिपाल सिंह, गनेशी सिंह यादव, हरिप्रकाश यादव, भुवनेश कुमार, योगेंद्र सिंह यादव, फिरोज नवी, रामनिवास यादव आदि रहे। अध्यक्षता नौबत सिंह ने व संचालन जबर सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें