फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस संग पद ग्रहण करने पहुंचे प्राचार्य को अपने कक्ष में लटका मिला ताला

Sat, 10 May 2025 11:45 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)।
विज्ञापन

एसएम कॉलेज में शनिवार को निलंबन निरस्त होने के बाद कोतवाली पुलिस के साथ पद ग्रहण करने पहुंचे प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव को अपने कार्यालय पर ताला लगा मिला। प्राचार्य ने चीफ प्रॉक्टर के साथ महाविद्यालय में चल रही परीक्षाओं का कक्षों में पहुंच निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा कक्षों के बाहर पीने के पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। करीब 45 मिनट महाविद्यालय में रुकने के बाद प्राचार्य वापस लौट गए। महाविद्यालय की महिला प्रवक्ता ने प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव व प्रोफेसर डॉ. प्रवीण कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद महाविद्यालय प्रबंधन ने वोकेशनल सोर्सेस में धांधली का आरोप लगाते हुए दोनों का निलंबन के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की थी। जांच समिति द्वारा जांच की गई। जांच के बाद गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुल सचिव ने दोनों की बर्खास्तगी व निलंबन को निरस्त करा दिया।
शनिवार सुबह 11.15 बजे प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी व पुलिस टीम के साथ महाविद्यालय कार्य ग्रहण करने पहुंचे। मगर उनके कार्यालय पर ताला लगा था। जिससे वह कार्य ग्रहण नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने चीफ प्रॉक्टर अजय प्रकाश के साथ महाविद्यालय में चल रही परीक्षाओं का कक्षों में जाकर निरीक्षण किया। प्राचार्य ने भीषण गर्मी में कक्षों के बाहर पीने के पानी की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। प्राचार्य ने बताया कि जब वह महाविद्यालय पहुंचे तो उनका कार्यालय खुल रहा था और कार्यवाहक प्राचार्य हेमंत कुमार कार्यालय में मौजूद रहे। मगर उनके पहुंचने पर कार्यालय के बाहर ताला लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य में हस्तक्षेप करने पर परीक्षा में सहयोग नहीं करेंगे शिक्षक

- कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को शिकायतीपत्र भेजा है। उनका कहना है कि शनिवार की सुबह 11.20 बजे प्रो. दानवीर सिंह व प्रो. प्रवीण कुमार पुलिस के साथ महाविद्यालय पहुंचे। जबकि दोनों का छह मई से निलंबन चल रहा है। दानवीर सिंह ने स्वयं को प्राचार्य बताया। इसके बाद उन्होंने समस्त परीक्षा कक्षों व गोपनीय परीक्षा भवन में प्रवेश कर कार्य में हस्तक्षेप किया। जिससे परीक्षाओं में व्यवधान उत्पन्न हुआ। आरोप है कि प्राचार्य प्रो. दानवीर सिंह ने महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. एपी सिंह व डॉ. अजय प्रकाश को यह कहकर हड़कवाया कि यदि वह गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय का आदेश नहीं मानेंगे तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा देंगे। कार्यवाहक प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों ने निर्णय लिया गया कि अगर निलंबित प्राचार्य व प्रोफेसर 13 मई को दोबारा महाविद्यालय पहुंच कर हस्तक्षेप करते हैं तो परीक्षाओं में सहयोग देने में असमर्थ होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें