फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छह सौ रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए गन्ने का मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला स्तरीय मासिक पंचायत की। इस पंचायत में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं के समाधान न होने पर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

संगठन ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद में विसंगतियों को दूर करने और गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा कि खरीफ मौसम के लिए बाजरा व गेहूं की खरीद करीब दो माह से संचालित की जा रही है, लेकिन क्रय केंद्रों पर खरीद लगभग शून्य है। किसान पंजीकरण अंश निर्धारण में तमाम विसंगतियों व कागजी तामझाम के कारण क्रय केंद्रों की ओर रुख नहीं कर पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। वास्तविक किसानों को कागजों की पूर्ति कराने या नमी अधिक बताकर तौल करने में आनाकानी की जाती है। संगठन इस खरीद व्यवस्था का विरोध करता है और मांग करता है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं व बाजरा की खरीद कागजों को सरल बनाकर कराई जाए।
विज्ञापन

इसके बाद मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद रमेश चंद्र शर्मा ने शिशुपाल सिंह यादव को मंडल प्रवक्ता मुरादाबाद व गुलफाम सिंह को मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया। पंचायत में वीरेश सिंह यादव समेत इंद्रपाल सिंह, अनुज कुमार, कुंवरपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, शंकर आर्य, भूरे सिंह यादव, भानसिंह, विजयसिंह, वीरपाल सिंह, चरण सिंह, ओम शरण व रोहताश सिंह आदि रहे।
खाद बिक्री केंद्रों की मनमानी का मुद्दा भी उठाया
पंचायत में खाद बिक्री केंद्रों की मनमानी का मुद्दा भी उठाया गया। चीनी मिलों की ओर से अनधिकृत चालान पर्ची के माध्यम से गन्ना खरीद रोकने की मांग की गई। कृषि उत्पादन मंडी समितियों में किसानों के उत्पीड़न का मुद्दा भी प्रमुखता से रखा गया। जिलाध्यक्ष ने कैलादेवी के स्वास्थ्य उपकेंद्र पर योग्य चिकित्सक की तैनाती और एंबुलेंस व्यवस्था सुचारु करने की मांग भी रखी। उन्होंने कृषि उत्पादन मंडी समिति बहजोई से चितनपुर जाने वाले रास्ते की मरम्मत का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें