संभल। आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में चंदौसी रोड पर कांग्रेस कार्यालय से शहीद भगत सिंह पार्क तक कैंडल मार्च करने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद कांग्रेसी कुछ देर सड़क पर बैठे रहे और फिर चले गए।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने बताया कि सरकार हमारी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता चट्टान की तरह मजबूती से खड़ा है। हम न डरने वाले हैं, न झुकने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी नौजवान छात्रों के हर संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। आज हमें इस बात की खुशी भी है कि छात्रों की एक बड़ी जीत हुई है। हमारी एक महत्वपूर्ण मांग मान ली गई है।
देश के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होना यह छात्रों के संघर्ष और उनके संकल्प की जीत है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी हर जुल्म, हर अन्याय और हर तानाशाही के खिलाफ हमेशा मजबूती से खड़ी रहेगी। हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए और युवाओं के भविष्य के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। इस अवसर कल्पना सिंह, सरदार बलवीर सिंह, दिनेश कुमार सिंह, साहू संजीव कुमार, तौकीर अहमद, सलीम सैफी, आरिफ तनवीर, दाऊद पासा, विकेश चौधरी, ठाकुर अक्षय कुमार, दुष्यंत कुमार सिंह, मुनीश जोशी आदि रहे।