बहजोई। कोतवाली क्षेत्र के गांव नाधौस में लावारिस मिली संजूम बेगम को पुलिस ने जिला बरेली के बिसारत गंज अवादनपुर निवासी उसके पति मोहम्मद उवैस से मिला दिया। प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने बताया कि महिला संजूम बेगम बीती 23 सितंबर को गांव नाधौस में घूमती हुई मिली। वह मानसिक रूप से बीमार प्रतीत हो रही थी और जानकारी लेने पर वह अपने घर का पता भी नहीं बता पा रही थी। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से महिला को बहजोई के वन स्टोप सेंटर पर दाखिल किया गया। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को दोबारा महिला संजूम बेगम को महिला कांस्टेबल अंशू की निगरानी में वन स्टोप सेंटर से कोतवाली लाया गया। यहां पूछताछ में महिला ने पति का नाम जिला बरेली निवासी मोहम्मद उवैश बताया। इसके बाद, पुलिस ने महिला के बताए पति के नाम व पते की जानकारी कर मोहम्मद उवैश से बातचीत की। बाद में मोहम्मद उवैश की ओर से दिखाए गए फोटो व आधारकार्ड आदि अभिलेखों के आधार पर महिला संजूम को उसके पति उवैश के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
बहजोई। कोतवाली क्षेत्र के गांव नाधौस में लावारिस मिली संजूम बेगम को पुलिस ने जिला बरेली के बिसारत गंज अवादनपुर निवासी उसके पति मोहम्मद उवैस से मिला दिया। प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने बताया कि महिला संजूम बेगम बीती 23 सितंबर को गांव नाधौस में घूमती हुई मिली। वह मानसिक रूप से बीमार प्रतीत हो रही थी और जानकारी लेने पर वह अपने घर का पता भी नहीं बता पा रही थी। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से महिला को बहजोई के वन स्टोप सेंटर पर दाखिल किया गया।
उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को दोबारा महिला संजूम बेगम को महिला कांस्टेबल अंशू की निगरानी में वन स्टोप सेंटर से कोतवाली लाया गया। यहां पूछताछ में महिला ने पति का नाम जिला बरेली निवासी मोहम्मद उवैश बताया। इसके बाद, पुलिस ने महिला के बताए पति के नाम व पते की जानकारी कर मोहम्मद उवैश से बातचीत की। बाद में मोहम्मद उवैश की ओर से दिखाए गए फोटो व आधारकार्ड आदि अभिलेखों के आधार पर महिला संजूम को उसके पति उवैश के सुपुर्द कर दिया गया।