संभल। जामा मस्जिद के नजदीक बन रही पुलिस चौकी का निर्माण कार्य रविवार को तेजी से पूरा कराया गया। फिलहाल बाउंड्री पर काम तेजी से कराया जा रहा है। जिससे पुलिस बल के ठहरने के लिए पर्याप्त व्यवस्था हो सके। पुलिस चौकी को सत्यव्रत नाम दिया गया है।
रविवार को बाउंड्री और पिलर बनाने का काम कराया गया है। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। जिससे पुलिस की तैनाती की जा सके। मालूम हो 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से पुलिस-प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा के लिहाज से ही पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है। जिससे जामा मस्जिद के आसपास सुरक्षा बढ़ जाए। इसी क्रम में पुलिस चौकी का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया।
निर्माणाधीन पुलिस चौकी की भूमि पर दीप जलाए
जामा मस्जिद के सामने बन रही सत्यव्रत नवीन पुलिस चौकी की भूमि पूजन के बाद शनिवार रात हिंदू महिलाओं ने आटे से नक्षत्र बनाकर दीप जलाकर पूजन किया। महिलाओं ने कहा कि पुलिस चौकी बनने से क्षेत्र की सुरक्षा और शांति का माहौल रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ी रहेगी। जिससे किसी को कोई समस्या नहीं होगी।