फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता : गुलाब देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने प्रेस वार्ता की। कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। भारत के इतिहास में ये दुर्भाग्यशाली दिन है। समाज में नफरत और हिंसा व्याप्त हो गई थी।
विज्ञापन

यह दिन भारत के संघर्ष और बलिदान का दिन है। इस दिन लाखों लोग अपने मूल स्थान से विस्थापित हुए थे। उनके साथ यातनापूर्ण व्यवहार हुआ था। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह दिन भारत के लोगों के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है।
हर भारतीय को इस दिन को याद रखना चाहिए। कांग्रेस पार्टी को लेकर हुए सवालों पर राज्यमंत्री ने तंज कसा। बोलीं कांग्रेस के लाेग कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। इनकी आज क्या स्थिति है, यह सब जानते हैं। खुद को चमकाने के लिए बयानबाजी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें