संभल। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति भारत की रविवार को बैठक हुई। इसमें प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह तीन सितंबर को कराने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह व संभल के डीएम मनीष बंसल को कर्तव्यनिष्ठ सम्मान से, उत्तराखंड की डॉ. दीपा गुप्ता को सरस्वती जबकि लखनऊ विश्वविद्यालय की डॉ. प्रेरणा माथुर को साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही देश-विदेश की 1124 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
नगर के मोहल्ला जगत में स्थित प्रशासनिक कार्यालय पर संपन्न बैठक में कार्यों की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम व राष्ट्रीय महासचिव कुसुम ने बताया कि समारोह दोपहर 12.30 बजे से नवाब गार्डन बहजोई रोड, बिजलीघर के पास हयातनगर में होगा। कार्यक्रम का प्रभारी रूबी को, जबकि सहायक प्रभारी कविता प्रजापति व शिवानी शर्मा को बनाया गया है। बताया कि समारोह में प्रदेश गौरव, समाज गौरव, सरस्वती, साहित्य रत्न, हिंदी गौरव, सावित्री बाई फूले, महात्मा गौतम बौद्ध शांति सम्मान, डॉ. आंबेडकर प्रतिमा सम्मान, कर्तव्यनिष्ठ, शिक्षक कर्तव्यनिष्ठ समेत अन्य सम्मानों से देश विदेश की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में इंजीनियर सलमान अख्तर, प्रदीप कुमार गुप्ता, सोबरन गौतम, गगन दीप गौतम, कुसुम, रूबी, नाहिद रजा, उपासना शर्मा, साक्षी शर्मा, भारती ठाकुर, दीक्षा चौहान, रानी गौतम,व रूमानी गौतम आदि रहे।