फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: होली पर बढ़ेंगे अनुबंधित बसों के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। होली को लेकर संभल से मुरादाबाद के लिए यात्रियों की संख्या के हिसाब से अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। तीन से बढ़ाकर चार फेरे किए जाएंगे। वहीं अलीगढ़, आगरा, मेरठ के लिए भी अलग-अलग समय में रोडवेज बसें मिलेंगी।
विज्ञापन

होली का त्योहार मनाने के लिए लोग घरों का रुख करेंगे तो तमाम लोग खरीदारी के लिए मुरादाबाद और अन्य शहरों तक जाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। कार्यवाहक रोडवेज बस अड्डा प्रभारी मोहसिन कमर ने बताया कि संभल से मुरादाबाद के लिए अभी 45 अनुबंधित बसें चल रही हैं।
होली के मौके पर अगर यात्रियों की संख्या रही तो बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। तीन से बढ़ाकर चार फेरे किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ के लिए सुबह 6.45 बजे, 7 बजे के लिए रोडवेज बस मिलेंगी। 7.15 बजे और 8.30 बजे निकलने वाली रोडवेज बसें अलीगढ़ से होकर आगरा तक जाएंगी। शामली, कैराना के लिए सुबह 6.45 बजे बस मिलेगी। मेरठ के लिए सुबह 7.15 बजे और 7.45 बजे, बुलंदशहर 9.30 बजे रोडवेज बस मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें