संभल। आई फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को पवांसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 400 मरीज आईफ्लू के पहुंचे। वहीं जिला अस्पताल में करीब 200 मरीज पहुंचे हैं। ऐसा ही हाल संभल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रहा है। वहां भी करीब 250 मरीज आईफ्लू की समस्या के ही पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अनूप अग्रवाल ने बताया कि जो भी मरीज आ रहे हैं उन्हें दवाई के साथ ही बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं। जिससे अन्य लोगों में संक्रमण नहीं फैल सके। पवांसा सीएचसी के प्रभारी ने बताया कि सोमवार को मरीजों की संख्या काफी रही है। इन मरीजों को ड्राॅप के साथ ही एंटी एलर्जी दवाई दी गई है। बचाव के तरीके बताए गए हैं। जिससे संक्रमण गंभीर न हो और दूसरों को बीमार न करे।