फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल : जामा मस्जिद सर्वे के मामले में अगली सुनवाई पांच मार्च को

Thu, 09 Jan 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में बुधवार को जामा मस्जिद सर्वे के मामले की पहली सुनवाई हुई। जामा मस्जिद कमेटी के अधिवक्ता शकील अहमद वारसी ने सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की कॉपी प्रस्तुत की। वहीं, हिंदू पक्ष के वकील श्रीगोपाल शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कॉपी न तो सर्टिफाइड हैं और न ही शपथपत्र है। कोर्ट ने लिखित आपत्ति देने को कहा है। साथ ही मामले में अब पांच मार्च को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 11:15 बजे चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य कुमार सिंह की अदालत में शाही जामा मस्जिद सर्वे के मामले की सुनवाई हुई। जामा मस्जिद कमेटी के वकील शकील अहमद वारसी ने अदालत में सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की कॉपी दाखिल की। इस पर हिंदू पक्ष के अधिवक्ता श्रीगोपाल शर्मा ने कहा कि अदालत में जो सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर की कॉपी दाखिल की गई है। वह न तो सर्टिफाइड है और न ही शपथपत्र के साथ समर्थित है। इसको लेकर उन्होंने आपत्ति दर्ज की। उन्होंने अपनी आपत्ति में राज्य सरकार और शाही जामा मस्जिद की ओर से जवाब न देने पर उनका अवसर समाप्त करने के लिए भी कहा है। वहीं, कोर्ट ने हिंदू पक्ष से लिखित में आपत्ति देने को कहा है।
हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पक्षकार बनने को दिया प्रार्थनापत्र

चंदौसी। हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सिमरन गुप्ता ने भी सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में एक प्रार्थनापत्र हरिशंकर जैन बनाम भारत संघ के पक्ष में दाखिल किया है। दिल्ली के रोहणी निवासी सिमरन गुप्ता ने कहा कि वह भी इस मुकदमे में अपना हित रखता है। इस कारण उसको वादी पक्ष में पक्षकार बनाया जाए। हालांकि, इस पर हरिशंकर जैन के अधिवक्ता श्रीगोपाल शर्मा ने आपत्ति की है। संवाद
विज्ञापन

जिला न्यायालय के गेट पर पुलिस रही तैनात
चंदौसी। शाही जामा मस्जिद सर्वे के मामले में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में पहली तारीख थी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट हो गया। जिला अदालत के गेट पर फोर्स तैनात हो गई। दोपहर 12 बजे तक सुनवाई होने तक पुलिस ने कोर्ट परिसर में किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया। वहीं, वादकारियों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। संवाद

दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें