फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मंदिर की भूमि को ईदगाह में शामिल करने का आरोप

Thu, 09 Jan 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)।
विज्ञापन

नगर के संभल गेट स्थित छोटी ईदगाह में भी अब पास के शिव मंदिर की भूमि का शामिल करने का आरोप लगाया है। सनातन सेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम् ने सीएम योगी आदित्यनाथ को एक शिकायतीपत्र भेजा है, जिसमें मंदिर को दान में दी गई भूमि के सामने ईदगाह की बाउंड्री समेत अन्य निर्माण करके मंदिर की कुछ भूमि को कब्जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने ईदगाह के दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कौशल किशोर वंदेमातरम् ने संभल गेट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर की भूमि के आगे ईदगाह स्थल बनाकर मंदिर की भूमि को कब्जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह सभी निर्माण समाजवादी पार्टी सरकार के संरक्षण में हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला प्रशासन को लिखे अपने पत्र में उन्होंने ईदगाह स्थल के दस्तावेजों की जांच करा कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, ईदगाह कमेटी के कानूनी सलाहकार अधिवक्ता सगीर सैफी ने उक्त दावे को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि ये ईदगाह डेढ़ सौ वर्ष से अधिक प्राचीन है और भगवान शिव मंदिर से सटी हुई है। इस ईदगाह के ठीक सामने हिंदू बहुल आबादी में एक मस्जिद भी है। जिसमें मुस्लिम समुदाय के लाग नमाज अदा करते हैं। ईदगाह संबंधित कागजात भी पूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें