फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ब्राह्मण महिला सभा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। ब्राह्मण महिला सभा की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सोमवार को एबीसी मांटेसरी स्कूल में किया गया। इसमें संगठन की नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपना-अपना परिचय दिया। कार्यक्रम संयोजिका रंजना शर्मा ने संगठन की नवनिर्वाचित अध्यक्ष उर्मिला शर्मा का जीवन परिचय देते हुए उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। रंजना शर्मा ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने जीवन के संघर्षों से जूझते हुए निर्बल और असहाय लोगों की काफी सहायता की है। इसके बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही उन्हें संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संरक्षिका संगीता भार्गव, शालिनी शर्मा, रानी शर्मा, मीरा दुबे, सीमा शर्मा, रेनू शर्मा, शिप्रा शर्मा, आशा गोस्वामी, अंशु नागर, सरोज शर्मा, शुभ्रा शर्मा, साधना पाठक, माधुरी शर्मा, कमला शर्मा, इंद्रेश शर्मा, आभा शर्मा, विमलेश शर्मा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें