चंदौसी के कंपनी बाग में अवैध निर्माण को ध्वस्त करती पालिका की जेसीबी। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
चंदौसी(संभल)। जलकल विभाग से सटे कंपनी बाग की दरगाह परिसर में बने अखाड़े के पास गेट लगाकर दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। पालिका की टीम ने शुक्रवार को अवैध निर्माण पर जेसीबी चलवा कर ध्वस्त करा दिया। साथ ही आगे से अवैध निर्माण करने पर कार्रवाई की नसीहत दी।बता दें कि पूर्व में नगर पालिका ने अतिक्रमण अभियान चला कर नालों आदि को अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया था। इसी दौरान कंपनी बाग स्थित दरगाह में बने अखाड़ा के आसपास का भी अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया था। शुक्रवार को दरगाह पर गेट लगा कर दीवार निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान पालिका के कर्मचारियों की नजर पड़ी तो अधिकारियों तक मामला पहुंच गया। इससे ईओ धर्मराज राम अपनी टीम और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान दरगाह के मौलाना शब्बीर मियां ने निर्माणाधीन स्थान को दरगाह की होना बताते हुए काम बंद कराने का विरोध किया। जबकि ईओ ने कोर जेसीबी चलवा कर गेट व अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया।
ईओ धर्मराज राम ने बताया कि पालिका की जगह को दरगाह की जगह बताते हुए अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जिसे ध्वस्त करा दिया गया है। आगे निर्माण करने पर कार्रवाई की नसीहत दी गई है।