फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिलाधिकारी के निर्देश की अवहेलना कर रहा नगर पालिका प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शीत लहर के साथ-साथ कोहरा छाए रहने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। जिससे रात के समय रेलवे स्टेशन पर रुकने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि प्रशासन की ओर से अधिक ठंड होने पर रेलवे स्टेशन के बाहर अस्थायी रैन बसेरा बनाया जाता था। मगर जिलाधिकारी ने दो दिन पहले दिए आदेश के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने अस्थायी रैन बसेरा का निर्माण नहीं कराया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से अधिक ठंड व शीत लहर होने पर रेलवे स्टेशन के बाहर अस्थायी रूप से रैन बसेरा का निर्माण कराया जाता है। जिसमें टैंट लगाकर उसमें गर्म कपड़ों के साथ-साथ सूखी लकड़ी के अलाव की व्यवस्था कराई जाती थी। मगर इस बार नगर पालिका ने शीत लहर होने के बाद यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रैन बसेरा का निर्माण नहीं कराया गया है। जबकि बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड पर जरुरतमंदों लोगों को कंबलों का वितरण किया था। तब उन्होंने रात के समय रेलवे स्टेशन पर रुकने वाले यात्रियों की सुविधा देखते हुए नगर पालिका के ईओ विजय पाल सिंह को शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के बाहर अस्थायी रैन बसेरा निर्माण करने के निर्देश दिए थे। मगर डीएम के आदेश के दो दिन बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने रेलवे स्टेशन के बाहर अस्थायी रैन बसेरा का निर्माण नहीं कराया गया है।
बता दे कि रात के समय ट्रेन से आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के व्यक्ति स्टेशन पर ही रात बिताते हैं। मगर उन पर ठंड से बचने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं होने पर रात भर ठिठुरते रहते हैं। इसलिए प्रत्येक वर्ष नगर पालिका प्रशासन की ओर से स्टेशन के बाहर अस्थायी रैन बसेरा बनाया जाता है। मगर जिलाधिकारी के निर्देश के दो दिन बाद भी रैन बसेरा का निर्माण नहीं कराया गया है। जिससे यात्री ठंड में रेलवे स्टेशन परिसर में रात बिताने को मजबूर बने हैं। जबकि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति शीत लहर में खुले स्थान न सोए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें