बारिश के बाद कच्चे मकान की दीवरा गिर गई। दूसरे स्थान पर कच्चे मकान की बल्ली की बनी छत गिरने से मां-बेटा बाल-बाल बच गए।
जुनावई क्षेत्र के गांव खेरिया रुद्र में बूंदाबांदी के चलते सोमवार की शाम हरिशंकर के मकान की दीवार गिर गई। हादसे के समय से आसपास कोई नहीं था। बनियाठेर क्षेत्र के गांव अकरौली में विधवा सीता देवी पत्नी स्व. नेकश कश्यप अपे पुत्र घनश्याम के साथ रहती है। महिला का मकान कच्चा है तथा बल्ली की छत है। कई दिन से हो रही बारिश से सोमवार की रात अचानक छत नीचे आ गिरी। गनीमत यह थी कि नीचे कोई नहीं सोया था। छत के मलबे में दबने से घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मां-बेटे ने छप्पर के नीचे रात गुजारी। संवाद