फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढामुक्त होंगी जिले की 117 सड़कें, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 177 सड़कों में गड्ढे हैं। कहीं छोटे हैं तो कहीं बड़े हैं। इनमें गिरकर वाहन खराब हो रहे हैं और बाइक सवार घायल हो रहे हैं। आर्थिक रूप से क्षति भी उठान पड़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सड़कों में हुए गड्ढों को भरने के लिए पंद्रह दिन का समय दिया है। इसी के क्रम में जिले से लोक निर्माण विभाग ने शासन को 117 सड़कों का प्रस्ताव भेजा है। इसमें गड्ढे हैं। इन गड्ढों को भरने के लिए शासन से 4.28 करोड़ रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन

वहीं लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन का कहना है कि प्रस्ताव भेज दिया है। बरसात की वजह से काम शुरू नहीं हो पाया है। बरसात थमते ही गड्ढे भरने का काम शुरू करा दिया जाएगा। दरअसल, जिले भर की 117 सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की कवायद शुरू हो गई है। सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। संभल जिले की 117 सड़कों को गड्ढामुक्त किए के लिए अनुमानित तौर पर 4.28 करोड़ रुपये की मांग की गई है। इसमें प्रमुख सड़कें संभल-मुरादाबाद, गवां-बुलंदशहर, बबराला-रहरा, मुरादाबाद-फर्ररुखाबाद हैं। शासन से प्रस्ताव आते ही गड्ढामुक्त अभियान चलाया जाएगा।
जिले की 117 सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा है। अगर बरसात न होती तो कार्य पहले से ही शुरू करा देते। बरसात थमते ही कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगा और सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कृष्णवीर सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें