फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मां ने ही प्रेमी और देवर के साथ मिलकर की थी बेटे की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

जुनावई हाईवे किनारे मिले दस साल के बालक अंकित की हत्या उसकी मां ने प्रेमी व अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर की थी। आरोपियों ने छह दिन बालक को जुनावई क्षेत्र में रखा था। नोएडा के थाना बादलपुर की पुलिस ने बालक की मां भूरी, प्रेमी ओमपाल, चाचा मानक, संबंधी अमरसिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
नोएडा के थाना बादलपुर के एसआई प्रेमपाल ने बताया कि अंकित की मां भूरी का ओमपाल से प्रेम प्रसंग है। ओमपाल अलीगढ़ का रहने वाला है और दादरी में ही रेलवे में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात है। अंकित ने ओमपाल को उसकी मां के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उन्हें डर था कि वह किसी अपने पिता को सारी बात न बता दें। महिला ने अपने देवर मानक व प्रेमी के साथ बालक को दादरी से जुनावई क्षेत्र में ले आए। उन्होंने उसे इधर-उधर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जुलाई को दादरी में बालक की गुमशुदगी दर्ज कराई। जुनावई क्षेत्र में उन्होंने बालक की हत्या कर दी। महिला ने अपनी बेटी के ससुर अमर सिंह, देवर मानक के साथ मिलकर शव को जुनावई क्षेत्र में हाईवे किनारे फिकवा दिया। मानक व अमर सिंह शव को बाइक पर अपने साथ ले गए थे और हाईवे किनारे फेंक दिया था। इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें