फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रधान की हत्या और लूट की साजिश रच रहे बदमाश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना पुलिस ने हत्या और लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे छह बदमाश गिरफ्तार किए हैं। बदमाशों से एक पिस्टल, दो तमंचे और नौ कारतूस बरामद किए हैं। बदमाशों ने बरेली के किसी व्यक्ति की भी हत्या की सुपारी ले रखी थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को संभल स्थित एएसपी कार्यालय में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने खुलासा करते हुए बताया कि गुन्नौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रसूलपुर निवासी धर्मवीर उर्फ बाबू जी यादव की दुश्मनी अपने गांव के ग्राम प्रधान तेजपाल से है। ग्राम प्रधान की हत्या के लिए धर्मवीर उर्फ बाबू जी यादव ने बरेली के थाना सुभाषनगर अंतर्गत अंगूरी टांडा निवासी रबिया उर्फ रवि, थाना इज्जतनगर अंतर्गत ड्रीम होम कर्मचारी निवासी करनवीर को बुलाया था। इस घटना में इस्तेमाल होने वाली पिस्टल बरेली के थाना सुभाषनगर अंतर्गत बगिया करेली रोड निवासी सरफराज ने उपलब्ध कराई थी।
एसपी ने बताया कि हत्या के अलावा गवां से संभल जाने वाले एक सराफ कारोबारी से लूट का भी मंसूबा तैयार किया था। रेकी के लिए गांव रसूलपुर निवासी भूरा और राकेश को लगाया गया था। एसपी ने बताया कि रविवार की शाम को रजपुरा थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर तीन लोग हेलमेट लगाए हुए दिखाई दिए। शक होने पर पूछताछ करते हुए तलाशी ली तो एक 32 बोर पिस्टल, दो तमंचे और 9 कारतूस बरामद हुए। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या और लूट की घटना को अंजाम देने के मंसूबे की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए धर्मवीर सिंह उर्फ बाबूजी, रबिया उर्फ रवि, करनवीर, सरफराज, भूरा और राकेश को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

00000000000000



बरेली में करनी थी हत्या, तेलंगाना में सोने की लूट की कोशिश की थी

एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि बरेली में भी एक व्यक्ति की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी ली थी। संभल में वारदात के बाद बरेली में जाकर हत्या की घटना को अंजाम देना था। आरोपियों ने यह भी बताया है कि तेलंगाना में सोने की लूट करने के लिए गए थे। लेकिन सोने की लूट नहीं हुई तो एक बाइक लूट कर आए थे।



000000000000000

पिस्टल देने और सोना बेचने का काम करता है सरफराज



एसपी ने बताया कि रबिया उर्फ रवि और करनवीर सिंह शातिर अपराधी हैं। इन दोनों अपराधियों को पिस्टल उपलब्ध कराने का काम सरफराज करता है। इसके अलावा लूटे गए सोने को बेचने का भी काम करता है। एसपी ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम के दरोगा मोहित कुमार को दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। एसपी ने कहा कि दरोगा के द्वारा किए गए कार्य की जानकारी का पुलिस महानिदेशक को भी पत्र भेजा जाएगा।

00000000000000



संभल में बड़ी घटना करने के लिए गिरोह लगा हुआ था। ग्राम प्रधान की हत्या और सराफा कारोबारी से लूट का मंसूबा बनाए हुए थे। पुलिस ने गश्त के दौरान आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन


कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें