फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बदमाशों ने घर में घुसकर महिला के कुंडल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर काफूरपुर में शनिवार रात दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने आशकारा खातून के कानों से कुंडल लूट लिए। इससे महिला के कान जख्मी हो गए। महिला ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के कमालपुर काफूरपुर निवासी मोहम्मद आकिल ने बताया कि शनिवार की रात करीब एक बजे बदमाश चहारदीवारी फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए और आंगन में चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रही उनकी पत्नी आशकारा खातून को पकड़ लिया। बदमाशों ने पहले मच्छरदानी को काटा, इसके बाद महिला को डरा धमकाकर कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने जब महिला के कानों से सोने के कुंडल और बाली खींच ली। बदमाशों ने कुंडल नोचने से महिला के कान जख्मी हो गए। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन जागे और बदमाशों का पीछा किया तब तक बदमाश जंगल में फरार हो गए। महिला का निजी चिकित्सक से उपचार कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें