फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्राचार के बीच ही अटका बस स्टैंड को बाहर स्थापित करने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रोडवेज बस स्टैंड को बाहर स्थापित कराने के लिए पहले भी कई बार मांग उठ चुकी है। विभाग की ओर से कई बार पत्राचार हुआ, राज्यमंत्री ओर से भी पत्राचार हुआ। लेकिन परिवहन निगम के पास भूमि की उपलब्धता न होने पर मामला पत्राचार तक ही अटक कर रह गया। इसके बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया। चंदौसी शहर में आजाद रोड पर आबादी के बीच रोडवेज बस स्टैंड होने से यात्रियों का काफी समय रेलवे फाटक बंद होने व बसों का शहर के बाहर निकलने के दौरान लगने वाले जाम में लग जाता है। जिससे यात्रियों के साथ ही नगरवासियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

समय समय पर विभिन्न सामाजिक और व्यापारी संगठन रोडवेज बस स्टैंड को आबादी से बाहर स्थापित कराने की मांग उठाते रहते हैं। ज्ञापन व स्थानीय लोगों की समस्या का संज्ञान लेकर राज्यमंत्री गुलाब देवी ने भी करीब ढाई माह पूर्व शासन को पत्र लिखकर रोडवेज बस स्टैंड को बाहर स्थापित कराने की बात कही थी। इस मामले में शासन ने संज्ञान लेकर करीब दो माह बाद एआरएम पीतलनगरी डिपो मुरादाबाद से रिपोर्ट मांगी।
परिवहन विभाग के पास आबादी के बाहर अपनी कोई भूमि नहीं है। विभाग की रिपोर्ट शासन को भी गई और राज्यमंत्री को भी सूचना मिली। सूचना में परिवहन विभाग के पास भूमि न होने और रोडवेज बस स्टैंड को आबादी के बाहर स्थापित कराने के लिए जमीन को उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके बाद यह मामला पूरी फिर से शांत हो गया। भूमि के चक्कर में पत्राचार फिर से रुक गया।
विज्ञापन

बदायूं रोड पर की गई बस स्टैंड को भूमि दिलाने की मांग
चंदौसी। शहर से बाहर बदायूं रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के लिए भूमि दिलाने की मांग की जा चुकी है। क्योंकि बदायूं रोड से मुरादाबाद व अलीगढ़ जाने के लिए बसों को आबादी से नहीं गुजरना पड़ेगा और शहरवासियों के साथ यात्रियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। मगर अभी बस स्टैंड के बाहर क्षेत्र में भूमि उपलब्ध होना दूर की कौड़ी नजर आ रहा है।
पीतलनगरी डिपो के एआरएम की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री गुलाब देवी को पत्र दिया गया था। जिसमें रोडवेज बस स्टैंड के लिए चंदौसी में आबादी के बाहर कही जगह उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। विभाग के पास अभी अपनी भूमि नहीं है।
अनिल मिश्रा, प्रभारी रोडवेज बस स्टैंड, चंदौसी
मैंने रोडवेज बस स्टैंड को आबादी से बाहर स्थापित कराने के लिए शासन को भी पत्र लिखा था। शासन ने एआरएम से रिपोर्ट मांगी थी। एआरएम ने इस मामले में पत्र लिखकर भूमि उपलब्ध न होने की बात कही थी। अब प्रशासन के साथ मिलकर इस संबंध में शहर के बाहरी छोर पर कही भूमि तलाशने का प्रयास किया जाएगा। ताकि रोडवेज बस स्टैंड बाहर स्थापित हो सके और आमजन को जाम की परेशानी से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें