फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बीए व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि अब छह जुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बहजोई महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद की ओर से स्नातक कक्षाओं के बीए व बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि छह जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में बीए, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में जो छात्र-छात्राएं किसी कारणवश समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण नहीं करा सके हैं। वह इच्छुक छात्र-छात्राएं छह जुलाई तक आवेदन करा सकते है।
प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में हेल्प डेस्क के माध्यम से निशुल्क पंजीकरण की व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि प्रवेशार्थी अपने हाईस्कूल व इंटर अंकपत्र व आधार कार्ड तथा जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति के साथ एक फोटो लेकर महाविद्यालय में आएं। छात्र-छात्राएं पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बीए व बीकॉम में अपना प्रवेश लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें