संभल। न्यायालय के आदेश पर संभल के हौज भदे सराय में जमीन पर बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई। न्यायालय से अमीन पवन सिंह अर्दली संजय शर्मा मौके आए। एहतियातन थाना नखासा, थाना हजरतनगर गढ़ी के अलावा पुलिस लाइन से आए पुलिस बल के साथ ही आरआरएफ को तैनात किया गया। जिसके बाद जमीन पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई। जमीन पर बने कमरों से सामान को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया। वहीं जो जमीन पड़ी हुई थी उसे चिह्नित करते हुए तारबंदी की गई। न्यायालय के अमीन पवन सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर मुकदमा न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन चंदौसी में चल रहा था। जमीन पर असलम का कब्जा था। न्यायालय ने मोहम्मद आलम के पक्ष में जमीन पर कब्जा कराने के लिए आदेश दिया। उन्होंने बताया कि यह मूल वाद वर्ष 1974 का है। संवाद